थपलियालखेड़ा विद्युतीकरण परियोजना के लिए 0.105 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण को स्टेज-1 स्वीकृति
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 1 जुलाई 2026 | 08:30 PM2

चम्पावत: जनपद के थपलियालखेड़ा (टनकपुर) में प्रस्तावित विद्युतीकरण परियोजना के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से वन भूमि हस्तांतरण की सैद्धांतिक (स्टेज-1) स्वीकृति मिल गई है। प्रशासन के अनुसार इस स्वीकृति के तहत 0.105 हेक्टेयर वन भूमि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को विद्युतीकरण कार्य के लिए हस्तांतरित की जाएगी।
विद्युतीकरण कार्य का मार्ग हुआ प्रशस्त
प्रशासन के अनुसार प्रस्ताव हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली वन भूमि से संबंधित है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य आगे बढ़ाया जा सकेगा।
पर्यावरणीय शर्तों का होगा पालन
प्रशासन ने बताया कि परियोजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरूप पर्यावरणीय प्रावधानों का पालन किया जाएगा। इसके अंतर्गत शारदा वन रेंज में क्षतिपूरक वनीकरण तथा औषधीय पौधों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को केंद्र सरकार की स्वीकृति से जुड़ी सभी निर्धारित शर्तों और पर्यावरण सुरक्षा मानकों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परियोजना पर कार्य प्रारंभ किया जा सके।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM