ज्योलिकोट/खुर्पी के पास बस हादसा, 1 की मौत, 10 घायल
गीता जोशी (संपादक)27 मार्च 2026 | 05:22 PM

नैनीताल: आज सुबह करीब 7 बजे ज्योलिकोट/खुर्पी के पास UK04PA1112 नंबर की एक बस सड़क पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 14 यात्री सवार थे।
इस दुर्घटना में 1 यात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से 7 को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है, वहीं 3 घायलों को नैनीताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस, स्थानीय ग्रामीणों तथा हमारे स्टाफ सदस्य रवि जेए मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल
कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
25 जुलाई 2026 | 04:30 AM

नैनीताल
नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

नैनीताल
हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

नैनीताल
हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM