अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने स्यालीधार ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं परखीं

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 8 अक्टूबर 2026 | 03:13 PM13

जिलाधिकारी ने स्यालीधार ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं परखीं

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) व वीवीपैट मशीनों के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की गहन जांच भी की।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया और वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम मशीनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, उनके रखरखाव की व्यवस्था और उपलब्ध अभिलेखों की गहनता से जांच की।

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं और अभिलेखों का परीक्षण किया, साथ ही मशीनों के भंडारण और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित भंडारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार रवि साह सहित निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें