चंपावत

चम्पावत में पहली बार होगा ‘सावन उत्सव 2026’, महिलाओं की प्रतिभा और संस्कृति को मिलेगा भव्य मंच

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 6 अगस्त 2026 | 07:19 PM50

चम्पावत में पहली बार होगा ‘सावन उत्सव 2026’, महिलाओं की प्रतिभा और संस्कृति को मिलेगा भव्य मंच

चम्पावत और टनकपुर में होगा ‘सावन उत्सव 2026’, महिलाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

चम्पावत | 6 अगस्त 2026

चम्पावत जिले में महिलाओं की प्रतिभा, लोक संस्कृति और पारंपरिक गतिविधियों को मंच देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से ‘सावन उत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम चम्पावत और टनकपुर में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

आयोजकों के अनुसार, सावन उत्सव में जिले की महिलाओं और युवतियों को अपनी कला, संस्कृति तथा रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य, सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक परिधान, झूला, विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सावन की थीम पर सजाया जाएगा आयोजन स्थल

कार्यक्रम स्थल को सावन की हरियाली, फूलों और पारंपरिक सजावट के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। आयोजन के दौरान महिलाओं के बैठने, सुविधा और सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम के संचालन के लिए आयोजन समिति की अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेवा संकल्प फाउंडेशन का कहना है कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों की अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्थानीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी कार्यक्रम के माध्यम से दिया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण

चम्पावत: 9 अगस्त 2026, जीजीआईसी सभागार

टनकपुर: 11 अगस्त 2026, मिलन वाटिका

फाउंडेशन ने जिले की महिलाओं और युवतियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह चम्पावत जिले में महिलाओं पर केंद्रित अपनी तरह का पहला सावन उत्सव होगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें