चंपावत

चम्पावत में गुलदार ने फिर ले ली एक ओर जान

विमल (संपादक)10 दिसंबर 2025 | 11:55 AM

चम्पावत में गुलदार ने फिर ले ली एक ओर जान

 

चम्पावत – आज प्रातः 6:00 बजे बाराकोट ग्राम सभा च्युरानी के धरगड़ा तोक निवासी देव सिंह अधिकारी(42वर्ष) पुत्र  कल्याण सिंह अधिकारी सोंच के लिए जाते समय गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें देव सिंह अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु हो गई है।

 

वर्तमान में ओखलंज के आयुर्वेदिक अस्पताल में मृतक देव सिंह अधिकारी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। तत्पश्चात अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पर किया जाएगा। जिले में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है जिससे लोगो के अंदर डर का माहौल बना हुआ है।

 

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें