गोपाल रत्न पुरस्कार–2025 में चंपावत की चमक, प्रदीप पंगरिया होंगे सम्मानित – पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान का राष्ट्रीय पुरस्कार चंपावत के नाम
विमल (संपादक)17 नवंबर 2025 | 07:46 PM

चम्पावत – मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2025 हेतु जनपद चंपावत से आवेदनों को आमंत्रित एवं प्रेषित किए गये थे, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के उपरांत ग्राम सिप्टी, विकासखंड चंपावत के प्रदीप पंगरिया का चयन “सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान – पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र” श्रेणी के लिए किया गया है, जो जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की धनराशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

अपनी इस उपलब्धि पर प्रदीप पंगरिया ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से ही यह सफलता संभव हो सकी।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM