एसएसबी कर्मी से 10 लाख की ठगी का आरोप, जम्मू-कश्मीर के चार लोगों पर FIR
मुख्य संपादकप्रकाशित: 24 दिसंबर 2025 | 11:35 AMअपडेट: 24 दिसंबर 2025 | 11:42 AM1

चम्पावत– कोतवाली पुलिस ने एसएसबी कर्मचारी से निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत एसएसबी कर्मी की पत्नी बसंती चंद ने दर्ज कराई है, जो सैलानीगोठ बिचई की रहने वाली हैं।
पीड़िता के अनुसार, उनके पति नीरज चंद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत हैं। ड्यूटी के दौरान उनके संपर्क में आए गुरमीत सिंह (हीरा नगर, रामनगर, जिला कठुआ), सुनीता देवी (ग्राम सुई, ऊधमपुर), संजय सिंह और बलबिंद्र चौधरी (सभी जम्मू और कश्मीर के निवासी) ने एक कंपनी में निवेश कराने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि आरोपियों ने हर महीने सात प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया।
महिला का कहना है कि आरोपियों की बातों में आकर उनके पति ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 24 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके लिए एक आईडी भी बनाई गई, जिसमें 24 लाख रुपये का प्लान और अन्य विवरण दिखाया गया था। साथ ही उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां और लोग भी जुड़े थे।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी गुरमीत सिंह ने फरवरी 2025 तक ब्याज के तौर पर 11 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। बाद में गुरमीत के फरार होने के बाद तीन लाख रुपये और दिए गए। इस तरह कुल 14 लाख रुपये वापस मिले, जबकि अभी 10 लाख रुपये बकाया हैं, जिन्हें देने से आरोपी गुरमीत इंकार कर रहा है।
पुलिस ने गुरमीत सिंह, सुनीता देवी, संजय सिंह और बलबिंद्र चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लेन-देन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
संबंधित ख़बरें

चंपावत में बाल विधानसभा के लिए चयन प्रक्रिया शुरू: 14-16 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनेंगे बाल विधायक
10 सितंबर 2026 | 05:18 PM

चंपावत में संपन्न हुआ किसान दिवस: जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की जानकारी दी
10 सितंबर 2026 | 05:15 PM

चंपावत में एप्पल मिशन से बागवानी को मिली नई रफ्तार, उत्पादकता में 41% की वृद्धि
9 सितंबर 2026 | 06:37 PM

चंपावत के किसानों को मिला नया बाजार: आईटीबीपी को भेजी गईं 16 क्विंटल से अधिक सब्जियां और फल
9 सितंबर 2026 | 12:50 PM