उत्तराखण्ड के 11 जनपदों के लिए येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 30 जून 2026 | 08:23 AM3

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 28 जून 2026 को दोपहर 1:45 बजे से 29 जून 2026 को दोपहर 1:45 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार देवप्रयाग, डोईवाला, लोहाघाट, मुनस्यारी, कपकोट, कोटद्वार, टनकपुर, रानीखेत, सोनप्रयाग, कर्णप्रयाग, भटवारी, पुरोला, हल्द्वानी तथा आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान, तेज से बहुत तेज बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की सलाह
अलर्ट अवधि के दौरान मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने और विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM