उत्तराखंड: मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की नई जिम्मेदारी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 28 मार्च 2026 | 08:46 AM1

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने राज्य में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों की निगरानी हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पुराने आदेशों को निरस्त करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। मंत्रियों को उनके नाम के सामने दर्ज जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा एवं अनुश्रवण का प्रभार दिया गया है।
आवंटित जिलों का विवरण इस प्रकार है: सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्या को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, चंदन राम दास को नैनीताल, प्रेम चंद अग्रवाल को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रवीण बंसल को उधमसिंह नगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले का दायित्व मिला है।
इस निर्णय के बाद संबंधित मंत्री अपने आवंटित जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे। शासन का मानना है कि इससे कार्यों की गति और जवाबदेही में वृद्धि होगी, साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता भी बेहतर होगी।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM