उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 18 अक्टूबर 2026 | 11:23 AM14

देहरादून, उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों की एक बैठक में समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और अन्य स्थानों से आने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती की जाएगी और उन्हें सौंपे गए दायित्वों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाएगा, ताकि अतिथियों के आगमन, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने और जरूरत पड़ने पर वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने को कहा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त
25 अक्टूबर 2026 | 03:12 PM

बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा! धर्मावाला और कुंजा में छापेमारी, तीन जगह पकड़ी गई बिजली चोरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:59 PM

देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क की बाधाएं होंगी दूर, 19 शैडो एरिया पर विशेष ध्यान
15 अक्टूबर 2026 | 08:48 PM

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 50 किमी तक चल सकती हैं तेज हवाएं
25 सितंबर 2026 | 03:36 PM