आपदा मित्र योजना के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विमल (संपादक)प्रकाशित: 10 दिसंबर 2025 | 07:29 PM

नैनीताल – राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित यूएसडीएमए वह जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा संचालित एनसीसी कैडेट्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत द्वितीय दिवस पर हल्द्वानी के रानीबाग में प्रशिक्षणार्थी को भूस्खलन, खोज, खोज के प्रकार, उपकरण के बारे में जानकारी, गांठे एवं फंदों का अभ्यास एवं जम्मरिंग के बारे जानकारी दी गई।

*प्रशिक्षण में 70 एनसीसी कैडेट्स* द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है प्रशिक्षण टीम में मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र, खोज एवं बचाव एवं लोक भवन स्थित एस आई मनीष भाकुनी, सुरेंद्र कुमार, अमन, हर्ष एसडीआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
26 अक्टूबर 2026 | 04:37 PM

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM