अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार
गीता जोशी (संपादक)9 मार्च 2026 | 02:32 AM

नैनीताल: कुमाऊं मंडल आयुक्त और नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, रविवार को मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान, अभियुक्त लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया। आबकारी टीम ने तत्परता से खोजबीन करते हुए दुकान की छत पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब और 23 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की तथा आरएस ब्रांड के बरामद हुए।
इस मामले में, अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है। दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाशचंद जोशी और महेश चंद्र लोहनी शामिल थे।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
25 जुलाई 2026 | 04:30 AM

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM