अल्मोड़ा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, 57548 गणना प्रपत्र अभी प्राप्त नहीं
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 29 जून 2026 | 03:59 PM2

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद में यह कार्य सभी के सहयोग से निर्बाध रूप से संचालित हो रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अफसरों ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया। मतदाताओं ने भी सहयोग करते हुए भरे हुए प्रपत्र बूथ लेवल अफसरों को सौंपे। प्राप्त सभी भरे हुए प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
527424 मतदाता पंजीकृत, 57548 प्रपत्र शेष
बैठक में बताया गया कि जनपद की विधानसभाओं के अंतर्गत कुल 527424 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 57548 गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए थे, लेकिन 10.91 प्रतिशत मतदाताओं के भरे हुए प्रपत्र बूथ लेवल अफसरों को प्राप्त नहीं हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन से पहले ऐसे मतदाताओं के गणना प्रपत्र एकत्र करने के लिए संबंधित बूथों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल अधिकारियों को बैठकें करनी होंगी। इसके साथ ही संबंधित मतदाताओं के बारे में जानकारी लेकर उनके गणना प्रपत्र जमा कराने में सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने से पहले यह कार्य पूरा होने पर मतदाताओं को नोटिस आदि की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित बूथों पर बूथ लेवल एजेंट के साथ समन्वय स्थापित कर अनकलेक्ट गणना प्रपत्रों को एकत्र करने के लिए तेजी से कार्य किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM