अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास यूनिट शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 19 अप्रैल 2026 | 04:53 PM4

अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पड़ोलिया में पिरूल आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। इस इकाई के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में बायोमास उत्पादन की दिशा में कार्य प्रारंभ हो गया है।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस यूनिट की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि जो महिलाएं पिरुल एकत्रित कर उसे उद्योगों को विक्रय करेंगी, उनके हितों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही नीति तैयार की गई है।
मंत्री ने बताया कि पिरूल आधारित इस उद्योग से वनाग्नि की रोकथाम में सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित उद्योगों के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक विकल्प भी सुलभ हो सकेंगे।
संबंधित ख़बरें

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM

दीपावली से पहले अल्मोड़ा पुलिस का फायर सेफ्टी अलर्ट, हाइड्रेंटों की जांच
24 अक्टूबर 2026 | 06:13 PM

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
24 अक्टूबर 2026 | 06:11 PM

विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया जोर
24 अक्टूबर 2026 | 06:10 PM