अल्मोड़ा में ड्रेनेज कार्यों पर सख्ती: 39 नालों का निर्माण तेज करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
गीता जोशी (संपादक)28 अप्रैल 2026 | 10:26 PM

अल्मोड़ा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में अल्मोड़ा नगर के ड्रेनेज सिस्टम के अंतर्गत निर्मित हो रहे नालों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर में कुल 39 नालों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनमें से कई नालों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष नालों पर कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवशेष नालों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को सुव्यवस्थित बनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके।
उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां कहीं भी अवरोध या तकनीकी समस्या आ रही हो, उसका त्वरित समाधान करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बेहतर जल निकासी व्यवस्था स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नालों के निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सिंचाई, जल संस्थान, जल निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM