अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाया आईफोन 16, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 26 अक्टूबर 2026 | 04:38 PM5

अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाया आईफोन 16, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

अल्मोड़ा, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने एक खोए हुए आईफोन 16 को उसके असली मालिक को सकुशल लौटाकर एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया है। मोबाइल स्वामी को अपना कीमती फोन वापस पाकर अत्यंत खुशी हुई और उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह घटना अल्मोड़ा बाजार क्षेत्र में तब हुई जब पोखरखाली निवासी आशीष बोरा को सड़क पर एक आईफोन 16 मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। बोरा ने तुरंत ही उस मोबाइल को कोतवाली अल्मोड़ा में जमा करा दिया, ताकि उसके असली मालिक तक पहुंचाया जा सके।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने इस खोए हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामी का पता लगाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस की तत्परता और प्रयासों के फलस्वरूप, मोबाइल फोन के मालिक की पहचान श्री मनीष चन्द्र जोशी, निवासी रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई।

पहचान होने के बाद, मनीष चन्द्र जोशी को कोतवाली अल्मोड़ा बुलाया गया। वहां उन्हें उनका खोया हुआ आईफोन 16 मोबाइल फोन सुरक्षित अवस्था में सुपुर्द किया गया। अपना कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर मनीष चन्द्र जोशी ने अल्मोड़ा पुलिस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें