अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा नशा तस्कर, लाखों की स्मैक बरामद
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 16 मई 2026 | 02:47 PM3

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। इस संयुक्त टीम ने धारानौला बाजार क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 7.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद की गई इस स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2,23,200 रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान विक्रम बोरा उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो धौलछीना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रशासन अब इस मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क और नशीले पदार्थों के खरीद-फरोख्त के स्रोतों की विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल राकेश खेतवाल और इरशाद उल्ला शामिल रहे। पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखने की बात कही गई है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM