अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, एक वाहन सीज

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 26 जुलाई 2026 | 12:43 PM5

अल्मोड़ा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, एक वाहन सीज

अल्मोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, अल्मोड़ा पुलिस ने जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान चलाया है। इसी क्रम में थाना लमगड़ा और थाना दन्या की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 06 पेटी (288 पाउच/ पव्वे) अवैध शराब बरामद की है और तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को भी सीज कर लिया है। दोनों ही मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना लमगड़ा पुलिस की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 25.07.2026 को मोरनौला (लमगड़ा) स्थित जैंती-खॉकर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अल्टो कार संख्या UK08AX7313 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के चालक दिनेश सिंह के कब्जे से 04 पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनेश सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश सिंह पुत्र किशन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बक्सवर, लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा है। पुलिस ने थाना लमगड़ा में मु0 FIR संख्या-15/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। इसके अतिरिक्त, शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी सीज कर लिया गया है और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में उ0नि0 श्री नरेश कोहली, चौकी प्रभारी मोरनौला, हे0कानि0 श्री महेन्द्र सिंह और हे0कानि0 श्री पंकज वर्मा शामिल रहे।

थाना दन्या पुलिस की कार्यवाही

इसी प्रकार, थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस ने भी दिनांक 25.07.2026 को अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, बुशीलधार बैंड के पास से एक व्यक्ति कमल सनवाल को रोका गया। तलाशी लेने पर, उसके कब्जे से 02 पेटी (96 पाउच) माल्टा देशी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कमल सनवाल पुत्र पूरन चन्द्र, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कालोटा, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना दन्या में मु0 FIR संख्या-25/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस सफल कार्यवाही में उ0नि0 श्री कमित जोशी, कानि0 श्री जगत सिंह और कानि0 श्री राकेश मेलकानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनपद अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें