अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट में विभागीय कार्यों की समीक्षा की
गीता जोशी (संपादक)23 जून 2026 | 05:48 PM

बाराकोट। आज दिनांक 23 जून 2026 को श्री लक्ष्मण सिंह, अपर सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा विकास खण्ड बाराकोट, जनपद चम्पावत में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विकास खण्ड स्तरीय समस्त रेखीय विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान विभागों द्वारा अपने कार्यों में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही शासन द्वारा जारी बजट के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गई और यह जानकारी ली गई कि पेंशन समय पर लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है या नहीं।
इसके उपरांत विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा नन्दा गौरा योजना, मातृ वन्दना योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैठक में श्री अवनीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, श्री जाकिर हुसैन, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, महा सिंह बिष्ट, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, श्री भुवन पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, श्री शंकर सिंह बोहरा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, तनुजा वर्मा, पूनम मोर्या, गणेश गरिया, प्रवीण भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी श्री अनिरुद्ध पुनेठा, श्री ललित मोहन पाण्डेय, श्री अश्विन सागर, रंजना फर्त्याल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत अपर सचिव द्वारा ग्राम पंचायत नौमाना में स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
संबंधित ख़बरें

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: धननाथ गोस्वामी के 'मंगलदीप मिस्ठान भंडार' ने चंपावत में आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की
20 जुलाई 2026 | 07:32 PM