अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम: NDRF ने किया लाइव डेमो के साथ प्रशिक्षण
विमल (संपादक)19 नवंबर 2025 | 03:46 PM

चम्पावत – अपग्रेडेड स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोडी, चम्पावत में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15वीं वाहिनी द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशन में इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान NDRF टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को एनडीआरएफ की भूमिका व जिम्मेदारियाँ, हृदयघात की स्थिति में CPR, गला अवरुद्ध होने पर उपाय (FBAO), रक्तस्राव नियंत्रण, इमरजेंसी एवं नॉन-इमरजेंसी मूवमेंट, इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर तैयार करना, अग्नि आपदा, बाढ़ एवं भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के साथ-साथ इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस बनाने की विधि का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विद्यालय को D.M. किट, जानकारीपूर्ण पम्पलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार वर्मा, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM