SSP अल्मोड़ा की सख्ती का असर: संदिग्ध जैलेटिन ट्यूब मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
मुख्य संपादकप्रकाशित: 27 नवंबर 2025 | 06:16 PM1

अल्मोड़ा – पुलिस ने सल्ट क्षेत्र में मिले 161 संदिग्ध जैलेटिन ट्यूब मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। SSP श्री देवेन्द्र पींचा के सख्त निर्देशों के बाद गठित पुलिस टीम ने मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व CO रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मु0अ0स0-19/2025, धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम/288 BNS से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त ललित सिंह पाटनी उर्फ लवी को 26 नवंबर 2025 को भिकियासैण से दबोच लिया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2016–17 में उसने 3 किमी लंबे सड़क निर्माण का कार्य लिया था, जिसमें वह और प्रशांत कुमार विष्ट साझेदार थे। सड़क निर्माण के दौरान चट्टान काटने के लिए उसने अपने ठेकेदार पिता से जैलेटिन ट्यूब ली थी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: ललित पाटनी उर्फ लवी
उम्र: 35 वर्ष
पिता: स्व. दीवान सिंह
निवासी: ग्राम एवं पोस्ट पाटी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM