April 21, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

लोहाघाट में गुलदार का आतंक — मंगोली के भुवन राम पर हमला, वन विभाग अलर्ट मोड पर

लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक — वन विभाग की पाँच टीमें कर रहीं निगरानी, सतर्कता बढ़ाई गई

चम्पावत – लोहाघाट क्षेत्र के मंगोली ग्रामसभा के धूरा तोक में गुलदार के हमले से मंगोली निवासी भुवन राम (45 वर्ष), पुत्र देवराम की मृत्यु की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO Forest)  सुनील कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने के लिए विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जैसे ही गुलदार का लोकेशन ट्रैक होगा, विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही तत्काल की जाएगी।