नैनीताल-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3 दिसंबर (बुधवार) को नैनीताल जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे।
सीएम का हेलिकॉप्टर सुबह 11:25 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पर उतरेगा। वहाँ से वे 11:45 बजे काठगोदाम स्थित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ पहुँचकर पूर्व अर्द्ध-सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे काठगोदाम से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी पहुँचेंगे, जहां विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार समारोह में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रमों के बाद सीएम दो बजे एमबीपीजी कॉलेज प्रेक्षागृह से एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
धामी सरकार का बड़ा कार्यक्रम: सीआरपीएफ सम्मेलन से लेकर दिव्यांग सम्मान तक… सीएम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी!
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर