26, 28 व 30 दिसंबर को मोहनरी–मिकियासैंण सहित कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित
गीता जोशी (संपादक)26 दिसंबर 2025 | 08:56 AM

अल्मोड़ा-जनपद के मोहनरी, मिकियासैंण, स्याल्दे, देघाट, मासी, शाशिखाल एवं मनिला विद्युत वितरण खंड अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 26, 28 एवं 30 दिसंबर 2025 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 132/33 केवी पिथौरागढ़–लोहाघाट लाइन के द्वितीय सर्किट में तार खिंचाई एवं शटडाउन कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 अथवा वभागीय नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM