22 पशुओं का उपचार, औषधि वितरण—चमदेवल क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर संपन्न
विमल (संपादक)3 दिसंबर 2025 | 04:33 PM

चम्पावत – राजकीय पशु चिकित्सालय चमदेवल के तत्वावधान में ग्राम मजपीपल सागर में पशु चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के अनेक पशुपालकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर पशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान कुल 22 पशुओं का उपचार किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच, रोग निदान, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी परामर्श जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान की गईं।
इस दौरान विभागीय टीम ने पशुपालकों को विभिन्न पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
संबंधित ख़बरें

चंपावत
चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत
चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

चंपावत
धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत
चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM