20 दिसंबर को जनपद के तीन स्थानों में होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन
विमल (संपादक)प्रकाशित: 18 दिसंबर 2025 | 06:05 PM1

चम्पावत – जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनपद चंपावत के तीन स्थानों पर 20 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर/कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं का आसान और त्वरित लाभ मिल सके।
शिविरों के आयोजन स्थल निम्नलिखित हैं:
● राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, खर्ककार्की।
●पंचायत भवन, ज्ञानखेड़ा।
●विकासखंड लोहाघाट के ग्राम चौड़ीराय।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ये शिविर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण आदि की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग करें।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM