161 संदिग्ध जैलेटिन बरामद — पुलिस सतर्क, एसएसपी ने संभाली कमान
गीता जोशी (संपादक)22 नवंबर 2025 | 01:50 PM

अल्मोड़ा– जनपद के थाना सल्ट क्षेत्र में 20 नवंबर 2025 की शाम 161 संदिग्ध जैलेटिन रॉड मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो उठा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा ने मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति की कमान संभाली। एसएसपी द्वारा घटनास्थल पर बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड, थाना पुलिस, एलआईयू और आईआरबी की संयुक्त टीमों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद क्षेत्र में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
एसएसपी द्वारा टीमों को दिए गए प्रमुख निर्देश:
घटनास्थल के आसपास के जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक व व्यवस्थित सर्च ऑपरेशन चलाया जाए।
जैलेटिन की उत्पत्ति, उद्देश्य और संभावित उपयोग की दिशा में तेजी से जांच की जाए।
किसी भी संवेदनशील परिस्थिति को देखते हुए सतर्कता और निगरानी बढ़ाई जाए।
पूरी जांच त्वरित, पारदर्शी और तथ्यात्मक होनी चाहिए।
इसके साथ ही, एसएसपी ने विभिन्न एजेंसियों को मिलकर कार्य करने के लिए अलग-अलग जांच टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही हैं।
पुलिस की अपील:
स्थानीय जनता से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को न फैलाने और न ही उन पर विश्वास करने की सलाह दी गई है।
मौके पर सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी भिकियासैंण श्री संजय जोशी सहित बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वायड, पुलिस व आईआरबी की टीमें मौजूद रहीं।अल्मोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM