हल्द्वानी: सहालग सीजन में बढ़ते जाम पर पुलिस सख्त, बरात अब सिर्फ 200 मीटर तक पैदल आएगी
मुख्य संपादकप्रकाशित: 27 नवंबर 2025 | 12:43 PM

हल्द्वानी – सहालग सीजन के चलते हर दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर रात के समय निकलने वाली बरातों से लोगों की दिक्कत और बढ़ जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए पुलिस ने नए निर्देश जारी किए हैं।
विवाह स्थल से 200 मीटर तक ही पैदल बरात
पुलिस के अनुसार अब किसी भी बैंक्वेट हॉल या विवाह स्थल से अधिकतम 200 मीटर दूरी तक ही बरात पैदल आएगी। इससे नाच-गाने और जश्न का दायरा कम होगा तथा सड़क पर भीड़ और रुकावट नहीं बनेगी।
लाइटिंग गाड़ियों पर रोक, हाथ वाली झालर को प्राथमिकता
बरातों के साथ चलने वाली बड़ी ठेला लाइटिंग गाड़ियाँ अक्सर जाम का कारण बनती हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कहा है कि अब भारी लाइटिंग वाहनों की जगह हाथ से चलने वाली झालर लाइटिंग का उपयोग किया जाए, जिसे बैंड कर्मी सड़क किनारे ही लेकर चलेंगे।
बैंक्वेट हॉल बढ़ने से यातायात दबाव
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़ी संख्या में बैंक्वेट हॉल संचालित होने लगे हैं।
रोजाना शहनाई की गूंज के साथ मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
सप्ताहांत पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या से समस्या कई गुना बढ़ जाती है।
कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने सभी सीओ, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए हैं—
रात 10 बजे के बाद किसी भी हालत में डीजे नहीं बजेगा।
बरात के साथ हाई-बेस डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
नियमों का पालन सुनिश्चित करना एसओ और चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी होगी।
पुलिस जल्द ही बैंक्वेट हॉल, डीजे ऑपरेटरों और बैंड आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें सभी निर्देशों की जानकारी देगी।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल: राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को भावभीनी विदाई
31 अगस्त 2026 | 07:11 PM

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
27 अगस्त 2026 | 03:12 PM

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना
20 अगस्त 2026 | 05:51 PM

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
19 अगस्त 2026 | 03:54 PM