नैनीताल

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 11 अक्टूबर 2026 | 05:53 PMअपडेट: 11 अक्टूबर 2026 | 08:23 PM22

हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निकली जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिया शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण का संदेश

हल्द्वानी- इंदिरा प्रियदर्शनी वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के बैनर तले एवं साथी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी एवं नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समानता, आत्मनिर्भरता तथा उनके सर्वांगीण विकास के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

रैली का प्रमुख उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करना तथा उनके सपनों और आकांक्षाओं को सम्मान देना एक सशक्त एवं प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर छात्राओं ने जन-जागरूकता के माध्यम से बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण तथा बालिकाओं के सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में साथी संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बालिकाएँ समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, सुरक्षित वातावरण तथा प्रोत्साहन प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाकर ही एक समानतापूर्ण और विकसित समाज की स्थापना की जा सकती है।

अंत में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने बालिकाओं के अधिकारों एवं उनके सशक्तीकरण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल की।

आयोजक:
नमामि गंगे कार्यक्रम एवं साथी संस्था
इंदिरा प्रियदर्शनी वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें