हल्द्वानी महाविद्यालय में छात्राओं के लिए 'मेकर लैब ऑन व्हील्स' प्रशिक्षण संपन्न, भविष्य में विस्तार की मांग
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 17 अक्टूबर 2026 | 12:52 PM36

हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग और इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेकर लैब ऑन व्हील्स’ के तहत छात्राओं को उभरती प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल के पहले दिन 62 छात्राओं ने ‘हैंड्स ऑन एंड एक्सपीरिएंशियल लर्निंग इन एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज’ कार्यक्रम में भाग लिया।
छात्राओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत लाभदायक बताया और इसे कुछ दिनों के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ देवकी गिरी गोस्वामी ने सभी संकाय की छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो नरेंद्र कुमार, डॉ शरद चंद्र मिश्रा, डॉ बीना जोशी, डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ विजय बिष्ट, डॉ दिनेश जोशी, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ राजेश चौनवाल, डॉ ज्योति चुफाल, डॉ रुचि रजवार, डॉ मंजरी चौधरी, तथा छात्र संघ पदाधिकारी दिया चटवानी, दिव्या जोशी, संजना सक्सेना भी उपस्थित रहे। एनईपी-पीएमयू उत्तराखंड नोडल प्रोo डॉ पूजा कुकरेती एवं सहायक डॉ जेo एसo रावत ने छात्राओं की बड़ी संख्या में भागीदारी पर महाविद्यालय की सराहना की।
यह स्पष्ट किया गया है कि दशहरा अवकाश के बाद भी, प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर, प्रशिक्षण को एक-दो दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:01 PM