हल्द्वानी: गुलदार दिखने के बाद वन विभाग अलर्ट, लोगों को किया जा रहा सतर्क
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 20 मार्च 2026 | 12:39 AM4

नैनीताल: हल्द्वानी के कमलुवागांजा, फतेहपुर और लामाचौड़ क्षेत्रों में गुलदार दिखने की सूचना मिली है। इसके बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से लगातार घोषणाएं कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
घोषणाओं के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्हें विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वन विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें कहीं भी गुलदार दिखाई दे, तो वे तत्काल इसकी जानकारी विभाग को दें। क्षेत्र में वन्यजीवों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल
कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल
नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

नैनीताल
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM

नैनीताल
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:01 PM