हरेला पर्व पर हल्द्वानी के राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 15 जुलाई 2026 | 05:00 PM4

हल्द्वानी: हरेला पर्व के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब, ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस, एनएसएस, एनसीसी और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापक, विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक, सदस्य, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
फलदार और छायादार पौधे लगाने पर दिया गया जोर
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमा शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से फलदार और छायादार वृक्षों के अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने पर बल दिया।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल: राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को भावभीनी विदाई
31 अगस्त 2026 | 07:11 PM

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
27 अगस्त 2026 | 03:12 PM

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना
20 अगस्त 2026 | 05:51 PM

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
19 अगस्त 2026 | 03:54 PM