स्व0 इन्द्रमणी बडोनी के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर पं० गोविन्द बल्लभ राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में लोक कलाकारों के माध्यम से ढोल दमाऊ वादन कार्यक्रम किया गया
विमल (संपादक)प्रकाशित: 24 दिसंबर 2025 | 03:11 PMअपडेट: 24 दिसंबर 2025 | 03:14 PM

अल्मोड़ा – प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ० चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आज स्व0 इन्द्रमणी बडोनी जी के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर पं० गोविन्द बल्लभ पंत, राजकीय संग्रहालय, संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा में हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा, अल्मोड़ा के लोक कलाकारों के माध्यम से ढोल दमाऊ वादन कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को स्व० श्री इन्द्रमणी बडोनी जी के जन्म, शिक्षा, राजनीतिक जीवन, लोक संस्कृति के साथ उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में उनके योगदान पर संक्षिप्त जानकारी दी गयी। इन्द्रमणी बडोनी जी का जन्म 24 दिसम्बर, 1925 में हुआ था। वह एक लोक कलाकार एवं पारम्परिक लोक वाद्ययंत्र बजाने में कुशल थे। उन्हें अहिंसक तरीकों और साधारण जीवन शैली के कारण ‘‘उत्तराखण्ड का गांधी‘‘ या ‘‘पर्वतीय गांधी‘‘ के रूप में जाना जाता है। उनकी स्मृति में उनके जन्मदिवस को उत्तराखण्ड में ‘‘लोक संस्कृति दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है। दलनायक, हिमाद्रि नट कला समिति, फलसीमा, नवीन चन्द्र आर्या अल्मोड़ा द्वारा इन्द्रमणी बडोनी जी की जीवन पर प्रकाश डाला गया।

उनके जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल दमाऊ वादकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह बिष्ट, अखिलेश कुमार मौर्या, रवि बिष्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM