स्थानीय पशुपालकों को बड़ा लाभ: आईटीबीपी को 700 किलो जीवित मुर्गी की आपूर्ति सफल
विमल (संपादक)प्रकाशित: 16 दिसंबर 2025 | 07:21 PM1

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति के अंतर्गत आज इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और पशुपालन विभाग के मध्य हुए एमओयू के तहत 36वीं बटालियन आईटीबीपी लोहाघाट को स्थानीय पशुपालकों द्वारा 700 किलो जीवित मुर्गी की आपूर्ति की गई।
इस सप्लाई प्रक्रिया का आयोजन आईटीबीपी अधिकारियों, लाइन कमेटी के सदस्यों तथा पशुपालन विभाग से डॉ. दीपक की उपस्थिति में किया गया। सभी ने मिलकर स्वास्थ्य परीक्षण, वजन सत्यापन एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सामग्री की जांच करते हुए सप्लाई प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इससे स्थानीय पशुपालकों ने ₹83,300 की शुद्ध आय प्राप्त की है। इस पहल से न केवल पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को संस्थागत बाज़ार भी उपलब्ध हो रहा है।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM