सोमेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार 3 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 26 अप्रैल 2026 | 10:24 PMअपडेट: 26 अप्रैल 2026 | 10:27 PM18

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौसानी रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास बाइक और टाटा 407 ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक संख्या UP 32 DW 3526 से कौसानी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक (UK 01 CA 0256) से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घायलों की पहचान अमित सिंह (28 वर्ष), राजेंद्र सिंह मेहरा (29 वर्ष) और सुरेश सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोमेश्वर क्षेत्र के ही निवासी हैं।
हादसे के बाद तीनों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित सिंह और राजेंद्र सिंह मेहरा की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा रेफर कर दिया, जबकि सुरेश सिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM