लोनिवि के दो अभियंता निलंबित — सड़क मरम्मत कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई
गीता जोशी (संपादक)22 नवंबर 2025 | 07:41 PM

अल्मोड़ा- लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के रानीखेत डिवीजन में तैनात प्रभारी अधिशासी अभियंता बिजेंद्र सिंह मेहरा और सहायक अभियंता के.के. पांडे को सड़क मरम्मत कार्यों में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज पांडे ने शुक्रवार को दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी करते हुए उन्हें अल्मोड़ा स्थित मुख्य अभियंता के क्षेत्रीय कार्यालय से अटैच किया है। यह कार्रवाई प्रमुख अभियंता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें पाया गया कि दोनों अभियंताओं ने पैच रिपेयर प्लान को वास्तविक आवश्यकता के अनुसार अपडेट नहीं किया।
जांच में यह भी सामने आया कि अल्मोड़ा क्षेत्र की कई सड़कों की मरम्मत योजनाओं में निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन नहीं हुआ। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस स्पष्ट निर्देश के संदर्भ में भी की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जाए और निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: जब 'आपदा' से बचाने वाले खुद 'लापरवाही' के मलबे में दबें हों
25 जुलाई 2026 | 10:50 PM

जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह का किया निरीक्षण, महिला बुनकरों को विपणन में सहयोग का आश्वासन
25 जुलाई 2026 | 10:17 PM

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM