रेलवे भूमि अतिक्रमण: सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई से पूर्व नैनीताल पुलिस सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
गीता जोशी (संपादक)24 फ़रवरी 2026 | 11:45 PM

नैनीताल: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सर्वोच्च न्यायालय की आगामी सुनवाई से पूर्व नैनीताल पुलिस सतर्कता मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० ने स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत एक वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है तथा जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। अवांछनीय तत्वों की चेकिंग लगातार जारी है और बिना पहचान पत्र के अनावश्यक घूमने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही भी गतिमान है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सर्वोच्च न्यायालय के आगामी फैसले का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर अफवाहें या भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
25 जुलाई 2026 | 04:30 AM

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM