रानीखेत में होटलों व होम स्टे का औचक फायर निरीक्षण को पहुंची टीम
विमल (संपादक)प्रकाशित: 21 दिसंबर 2025 | 03:30 PM2

अल्मोड़ा – आगामी क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दृष्टिगत फायर स्टेशनों ने कसी कमर
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक- 20.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा* के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह द्वारा आगामी क्रिसमस व थर्टी-फर्स्ट के दृष्टिगत रानीखेत क्षेत्र के नंदा देवी होम स्टे, आनंद सिंह बसेड़ा, द फिलंकर, होटल स्टोन वुड, व अधिकारी होम स्टे बाबरखोला द्वारसो का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।

होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।
संबंधित ख़बरें

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM

दीपावली से पहले अल्मोड़ा पुलिस का फायर सेफ्टी अलर्ट, हाइड्रेंटों की जांच
24 अक्टूबर 2026 | 06:13 PM

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
24 अक्टूबर 2026 | 06:11 PM

विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया जोर
24 अक्टूबर 2026 | 06:10 PM