रानीखेत में चेकिंग के दौरान 7.86 ग्राम स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 8 जुलाई 2026 | 10:30 AM3

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीखेत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,35,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीखेत पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से स्मैक बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि मामले में कोतवाली रानीखेत में FIR NO-17/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र बिष्ट उम्र 30 वर्ष, पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में FIR NO-19/25 धारा 21/60/8 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, कांस्टेबल चन्दन नेगी और कांस्टेबल राकेश भट्ट शामिल रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM