अल्मोड़ा

रात के अंधेरे में पत्थर ढोना पड़ा भारी! मजखाली में पुलिस ने दबोचे 2 डंपर, कागज मांगे तो नहीं दिखा सके चालक

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 26 अगस्त 2026 | 05:41 PM7

रात के अंधेरे में पत्थर ढोना पड़ा भारी! मजखाली में पुलिस ने दबोचे 2 डंपर, कागज मांगे तो नहीं दिखा सके चालक

अल्मोड़ा। मजखाली क्षेत्र में रात के समय पत्थर लेकर जा रहे दो डंपर पुलिस की वाहन चेकिंग में फंस गए। पुलिस के अनुसार दोनों डंपरों में खनन सामग्री के रूप में पत्थर भरे हुए थे, लेकिन चालकों के पास इससे संबंधित वैध रॉयल्टी और जरूरी कागजात नहीं मिले। इसके बाद रानीखेत पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने जिले में आपराधिक गतिविधियों के साथ ही अवैध खनन और खनिज सामग्री के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में 25 अगस्त 2026 की रात मजखाली क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

चेकिंग में सामने आया मामला

प्रभारी चौकी मजखाली उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो डंपरों को रोककर जांच की गई। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों में पत्थर भरे पाए गए।

रॉयल्टी मांगी तो नहीं दिखा सके दस्तावेज

पुलिस टीम ने वाहन चालकों से खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों डंपरों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

एसडीएम को भेजी गई रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक अवैध खनन से संबंधित रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी अल्मोड़ा को भेज दी गई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें