"राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह" में अल्मोड़ा में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
मुख्य संपादकप्रकाशित: 3 नवंबर 2025 | 01:00 PMअपडेट: 3 नवंबर 2025 | 01:06 PM1

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे “राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह” के अंतर्गत आज पूरे जनपद में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा नगर क्षेत्र, विद्यालय परिसरों, सड़क मार्गों समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के संचालन हेतु नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने स्वच्छता स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। उनके नेतृत्व में स्टेडियम परिसर से बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया गया। इस अवसर पर मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर के सम्मानित नागरिक, विद्यार्थी और खेल प्रेमी भी उपस्थित रहे और परिसर को कूड़ा-मुक्त बनाने में सहयोग दिया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर, लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता बनाए रखें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता कर्मियों का पूरा सहयोग करें। इस व्यापक अभियान के लिए 26 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया था। एकत्रित कूड़े को नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के वाहनों के माध्यम से निर्धारित स्थलों तक पहुंचाया गया।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM