युवाओं को सही राह दिखाने क्रिकेट मैदान पहुंचे चौखुटिया के कोतवाल
विमल (संपादक)29 दिसंबर 2025 | 03:40 PM

अल्मोड़ा – युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशों के क्रम में जनपद के कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम मां अग्नेरी क्रिकेट क्लब चौखुटिया द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जीवन में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नए आपराधिक कानूनों—
भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम— के संबंध में भी आवश्यक जानकारियां दी गईं।
इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं एवं सहायता के लिए डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं को स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM