मुख्यमंत्री धामी के चम्पावत दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, जानें कौन-से मार्ग रहेंगे प्रभावित
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 28 जून 2026 | 09:38 PMअपडेट: 29 जून 2026 | 08:01 AM

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है।
दिनांक 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का जनपद चम्पावत में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनमानस को सुगम एवं बाधारहित यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
यह डायवर्जन प्लान मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की है।
खटीमा, बनबसा और टनकपुर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
खटीमा, बनबसा और टनकपुर से आने वाले ऐसे सभी वाहन, जिन्हें लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन बनलेख बैरियर से ललुवापानी होते हुए भैरवा तिराहा पहुंचेंगे। इसके बाद वाहन छतार तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
पिथौरागढ़ और लोहाघाट से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
पिथौरागढ़ एवं लोहाघाट आदि क्षेत्रों से आने वाले ऐसे सभी वाहन, जिन्हें टनकपुर, बनबसा और मैदानी क्षेत्रों की ओर जाना है, वे वाहन छतार तिराहा से जीआईसी तिराहा, एफसीआई तिराहा और कापड़ी तिराहा (पुलिस लाइन) होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
भारी वाहनों पर रहेगी रोक
मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक एक घंटा पूर्व सभी प्रकार के भारी वाहनों को तिलौन और बनलेख बैरियर पर रोक दिया जाएगा। यह व्यवस्था वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएगी।
वीआईपी रूट पर बनेगा जीरो जोन
मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक आधा घंटा पूर्व वीआईपी रूट को पूरी तरह जीरो जोन घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान वीआईपी रूट पर सामान्य यातायात का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन स्थानों पर होगी पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों और सामान्य वाहनों के सुव्यवस्थित ठहराव के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। वाहन निम्न स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे:
- भैरवा पार्किंग
- टीआरसी पार्किंग
8 स्थानों पर रहेंगे सुरक्षा बैरियर
यातायात को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे रूट पर 8 प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बैरियर क्रियाशील रहेंगे। ये बैरियर निम्न स्थानों पर रहेंगे:
- तिलौन बैरियर
- छतार तिराहा
- जीआईसी तिराहा
- ललुवापानी तिराहा
- एमईएस तिराहा
- भैरवा तिराहा
- कापड़ी तिराहा
- एसएसबी तिराहा / गणपति तिराहा
पुलिस प्रशासन ने की सहयोग की अपील
जिला पुलिस प्रशासन चम्पावत ने समस्त सम्मानित जनता, वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा तय करें।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM