मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ‘आदर्श चंपावत’ की ओर एक और कदम: सर्किट हाउस का रूपांतरण आधुनिक स्वरूप में
मुख्य संपादक4 नवंबर 2025 | 11:46 AM

चंपावत-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद चंपावत में स्थित सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत ₹8.20 करोड़ की धनराशि को बढ़ाते हुए अब ₹11.41 करोड़ की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है।
यह भवन विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त, भव्य एवं सुसज्जित विश्रामगृह के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य में भवन की संरचनात्मक मजबूती, भूकंपीय सुरक्षा तथा स्थानीय पहाड़ी–कुमाऊँनी स्थापत्य शैली का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय स्थापित हो सके।
कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने सर्किट हाउस के विस्तारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यह परियोजना “आदर्श चंपावत – विकसित चंपावत” के विज़न को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो जिले की पर्यटन सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं आतिथ्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाएगी।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM