नैनीताल

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 20 अगस्त 2026 | 05:51 PM7

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना

भीमताल | 20 अगस्त 2026

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी
कीर्ति चन्द्र आर्या द्वारा गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित
22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होम स्टे संचालन से संबंधित नियमों एवं मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

4 होम स्टे को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण के दौरान 4 होम स्टे इकाइयों में नियमावली में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।
संबंधित संचालकों को 3 दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

  • हिमनन्दी होम स्टे
  • एस.के. होम स्टे
  • लेक पैराडाईज होम स्टे
  • ग्रीन होम होम स्टे

बिना पंजीकरण चल रहे 4 होम स्टे पर ₹10,000 का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान 4 होम स्टे इकाइयां बिना पंजीकरण के संचालित पाई गईं।
इन सभी पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

  • मीजो हाउस
  • बारबन होम स्टे
  • अरोहा स्टेज
  • दि लेक हाउस

6 होम स्टे मानकों के अनुरूप मिले

जांच के दौरान 6 होम स्टे इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाई गईं।

  • टाउन हिल होम स्टे
  • दि पैरीविन्कल होम स्टे
  • लेक व्यू होम स्टे
  • भुवन गिरी होम स्टे
  • किरन होम स्टे
  • बुद्धि सरन होम स्टे

8 होम स्टे मौके पर मिले बंद

निरीक्षण के दौरान 8 होम स्टे इकाइयां मौके पर बंद मिलीं।

जिला पर्यटन विभाग ने बताया कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का
निरंतर भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित इकाई के विरुद्ध
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें