भारत-चीन व्यापार: चौथे बैच में भारतीय व्यापारी का प्रवेश, ₹24.50 लाख का निर्यात
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 24 अक्टूबर 2026 | 07:45 PM4

पिथौरागढ़, भारत-चीन व्यापार के चौथे बैच में एक भारतीय व्यापारी ने तकलाकोट मंडी में प्रवेश किया है। इस व्यापारी द्वारा लगभग 24 लाख 50 हजार रुपये के सामान का निर्यात किया गया है।
उपजिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि इस व्यापारिक सत्र के तहत अब तक कुल आठ व्यापारी चीन की मंडी से भारत में आ चुके हैं। इन व्यापारियों द्वारा लाए गए सामान की कस्टम प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
तकलाकोट मंडी में एक व्यापारी के अस्वस्थ होने का मामला भी संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि व्यापारी का उपचार चीन के तकलाकोट में ही चल रहा है। उनकी कल भारत लौटने की संभावना है और उनके सुरक्षित आगमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
25 अक्टूबर 2026 | 07:06 PM

मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन में हिस्सा लिया, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार पर जोर
25 अक्टूबर 2026 | 03:10 PM

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर
21 अक्टूबर 2026 | 11:41 AM

केंद्रीय मत्स्य सचिव ने मुनस्यारी कोल्डवॉटर फिशरीज क्लस्टर का किया दौरा, ट्राउट पालकों से संवाद
18 अक्टूबर 2026 | 10:33 PM