बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गुटखा खाने से लेकर हुड़दंग करने तक 61 लोगों पर कार्रवाई
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 18 नवंबर 2025 | 09:38 PM4

बागेश्वर -पुलिस ने 17 नवंबर 2025 को शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजार क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 61 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें—41 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, 13 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और उपद्रव फैलाने के लिए कार्यवाही हुई, 07 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा व तंबाकू सेवन करने पर चालान किया गया।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित ख़बरें

कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर, योजनाओं की समीक्षा
24 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश
23 अक्टूबर 2026 | 09:47 PM

बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक: ड्रॉपआउट, बाल विवाह और शारीरिक दंड पर विशेष जोर
22 अक्टूबर 2026 | 04:45 PM

बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग
21 अक्टूबर 2026 | 06:05 PM