बनभूलपुरा में क्या चल रहा था गुपचुप? फर्जी निवास कांड में तीन गिरफ्तार
मुख्य संपादक17 नवंबर 2025 | 07:23 AM

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में डेमोग्राफी चेंज करने की साज़िश का बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जी तरीके से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाकर यहाँ की जनसंख्या संरचना प्रभावित करने के प्रयास का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनभूलपुरा थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड फैजान, उसके सहयोगी रईस अहमद और दिनेश सिंह दासपा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से बाहरी व्यक्तियों को यहाँ का निवासी दिखाने की व्यवस्था कर रहे थे, जिसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में की गई यह तेजी से की गई कार्रवाई डेमोग्राफी में बदलाव जैसे गंभीर मामले पर पुलिस की सख़्ती और सतर्कता को दर्शाती है।
पुलिस ने अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है और इस साज़िश में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
25 जुलाई 2026 | 04:30 AM

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM