बनभूलपुरा केस में आज नहीं आया फैसला… सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख ने बढ़ाई धड़कनें!
मुख्य संपादकप्रकाशित: 10 दिसंबर 2025 | 06:02 PM1

सार– बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। अदालत ने मामले की अगली तारीख 16 दिसंबर तय कर दी है। सुनवाई टलने के बाद हल्द्वानी और बनभूलपुरा इलाके में फिर से हलचल बढ़ गई है, क्योंकि रेलवे भूमि पर हजारों परिवारों के भविष्य का फैसला इसी केस से जुड़ा है।
सुनवाई टलने के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने एरिया डोमिनेशन बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है, ताकि फैसला आने से पहले किसी भी तरह की अफवाह, तनाव या अव्यवस्था फैलने न पाए। पुलिस-प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इस केस को लेकर शहर में चर्चाओं का बाज़ार एक बार फिर गर्म है। लोगों की निगाहें अब 16 दिसंबर पर टिकी हैं, जब सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई में यह तय करेगा कि रेलवे भूमि पर बसे परिवारों के भविष्य को लेकर आगे की कानूनी दिशा क्या होगी।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल: राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को भावभीनी विदाई
31 अगस्त 2026 | 07:11 PM

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
27 अगस्त 2026 | 03:12 PM

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना
20 अगस्त 2026 | 05:51 PM

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
19 अगस्त 2026 | 03:54 PM