बनबसा में अग्निवीर भर्ती रैली: दूसरे दिन 550 से अधिक अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 28 फरवरी 2026 | 03:23 PM6

चम्पावत: चम्पावत के बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन, पिथौरागढ़ जनपद की विभिन्न तहसीलों से 700 से अधिक युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में देश सेवा के प्रति अनुशासन और निष्ठा का भाव परिलक्षित हुआ।
दूसरे दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 550 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिससे उन्होंने अगले चरण के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।
यह संपूर्ण भर्ती आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो रहा है।
अग्निवीर श्रेणी की भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर आवश्यक मूल अभिलेख साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र प्रमुख हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही भेजे जा चुके हैं।
भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं।
संबंधित ख़बरें

पिथौरागढ़ में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के जिलाधिकारी के कड़े निर्देश, खराब मौसम को बहाना बनाने पर अधिकारियों को चेतावनी
7 सितंबर 2026 | 01:56 PM

पिथौरागढ़ में होगा पांच दिवसीय 'हिमालयन कार्निवाल', सांस्कृतिक विविधता का होगा संगम
3 सितंबर 2026 | 08:19 PM

भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बाद नेपाली अधिकारियों ने किया पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण
31 अगस्त 2026 | 07:40 PM

रक्षाबंधन से पहले पिथौरागढ़ में बड़ा एक्शन: दुकानों पर अचानक छापा, सड़े केले-एक्सपायरी घी और मसाले मिले; 11 सैंपल लैब भेजे
26 अगस्त 2026 | 05:34 PM